'कवच 2' से लेकर 'सूफियाना प्यार मेरा': साल के अंत तक 7 शोज होंगे बंद, टीआरपी बना कारण

टीवी डेस्क. साल 2019 खत्म होने में सिर्फ दो महीने बाकी और इस दौरान इंडियन टेलीविजन इंडस्ट्री में काफी उथल-पुथल मचने वाली है। एक तरफ कुछ ऐसे शोज हैं जो सालों से चलते आ रहे हैं फिर चाहे 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' हो या 'ये रिश्ता क्या कहलाता हैं', 'कुंडली भाग्य' हो या 'ये हैं मोहब्बतें', लोगों को ये शोज काफी पसंद आ रहे हैं और चैनल भी उन्हें रिप्लेस करने का नहीं सोच रहा हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे शोज हैं जिन्हें शुरू हुए कुछ ही महीने हुए हैं, लेकिन कम टीआरपी की वजह से इन्हें साल के अंत तक बंद कर दिया जाएगा।

  1. सलमान खान निर्मित डांस रियलिटी शो 'नच बलिये 9' पिछले तीन महीने से लोगों का मनोरंजन करने में जुटा था। मेकर्स ने हाल ही में इसका फिनाले एपिसोड शूट कर दिया है, जिसका प्रीमियर नवम्बर के पहले वीकेंड में होगा। इस शो को दो शो रिप्लेस करेंगे - शाहरुख खान का टेड टॉक 2 और रेमो डिसूजा का डांस प्लस। हालांकि अब तक इस पर ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ हैं।

  2. सुनने में आया हैं की दीपिका सिंह की कमबैक शो 'कवच 2' भी बहुत जल्द ऑफ-एयर जाना वाला है। चैनल से जुड़े करीबी बताते हैं, "यह शो कहानी में कई बदलाव लाने के बावजूद दर्शकों को प्रभावित करने में सफल नहीं रहा। जाहिर है, शो को बंद करने के अलावा चैनल के पास कोई ऑप्शन नहीं था। शो के क्रू मेंबर्स और एक्टर्स ने शूटिंग खत्म कर दी हैं और 20 नवम्बर को इसका आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट होगा।" दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान शो के लीड एक्ट्रेस दीपिका ने भी शूटिंग खत्म होने की बात कन्फर्म की।

  3. स्टोरीलाइन में कई बदलाव लाने के बावजूद सीरियल 'राजा बेटा' ऑडियंस का दिल जीतने में कामयाब नहीं रहा। यह शो राउल सुधीर, शंभन मोहनते के साथ मुख्य भूमिकाओं में लॉन्च किया गया था। हालांकि, दो अभिनेताओं को बदल दिया गया। निर्माताओं ने बाद में दिशांक अरोरा और प्रणाली घोघरे को नए लीड के रूप में लिया। हालांकि, इसके बावजूद टीआरपी रेटिंग में कोई फर्क नहीं पड़ा। ये शो भी नवम्बर के आखरी हफ्ते में ऑफ एयर करने का फैसला ले लिया गया।

  4. सुनने में आया है की चैनल ने मुदित नायर और सिमरन परीनजा स्टारर शो 'इशारों इशारों में' को भी बंद करने का फैसला ले लिया हैं। चैनल से जुड़े करीबी बताते हैं की इस साल के अंत तक ये शो ऑफ एयर हो जाएगा और इसकी वजह भी टीआरपी रेटिंग्स ही है। शो का कांसेप्ट बहुत ही यूनिक था हालांकि लोगों को ये ज्यादा रास नहीं आया। इस शो की कहानी एक मूक-बधिर लड़के योगी की है जो हर किसी को काफी सहजता से समझता है व सबकी मदद करता है।

  5. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह शो इसी साल अप्रैल महीने में शुरू हुआ था, जिसे तकरीबन 7 महीने बीत चुके हैं। ऐसे में शो की कहानी के अनुसार इस शो का लॉजिकल एंड हो रहा है। इसलिए मेकर्स ने इस शो को नवंबर महीने में ऑफ एयर करने का फैसला किया है। शो से एक्ट्रेस हेली शाह को न सिर्फ डबल रोल निभाने का मौका मिला बल्कि राजवीर सिंह ने भी एक्टिंग में खुद को एक बेहतरीन तरीके से एक्सप्लोर किया। इसपर एक्ट्रेस हेली शाह ने बताया कि, "इस शो में दर्शकों को कई ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिले और मेरे दोहरे किरदार को दर्शकों ने खूब सराहा। ऐसे में अब मेकर्स ने इस शो का लॉजिकल एंड करने का फैसला किया है।"

  6. जान खान और चाहत पांडे स्टारर 'हमारी बहू सिल्क’ भी उम्मीदों के मुताबिक एंटरटेन करने में सफल नहीं रहा। इस हफ्ते ये शो भी ऑफ एयर हो जाएगा।

  7. कलर्स टीवी का शो 'गठबंधन’, जो एक महिला पुलिस और सड़क पर चलने वाले स्मार्ट लड़के की प्रेम कहानी पर केंद्रित है, नवंबर के दूसरे सप्ताह में अंत हो जाएगा। इस शो में अबरार काजी और श्रुति शर्मा लीड रोल में हैं। इस शो को रिप्लेस करेगा 'शुभ आरम्भ'।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      From 'Kavach 2' to 'Sufiana Pyaar Mera': 7 shows to be closed by the end of the year, due to TRP


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34irx5f

Comments

Popular posts from this blog

Mrunal Thakur issues heartfelt apology over resurfaced Bipasha Basu comment: “I truly wish I had chosen my words differently”

EXCLUSIVE: Ishq Vishk Rebound is the SHORTEST Bollywood film in recent times; CBFC blurs middle finger visuals in Rohit Saraf-starrer

EXCLUSIVE: No cuts, no ‘A’ rating - Kajol-starrer Maa is a RARE horror film to be awarded with a U/A certificate