विशाल ददलानी ने संगीतकारों से कहा- बिना परमिशन हमारा गाना रीमिक्स किया तो केस कर दूंगा

बॉलीवुड डेस्क. इंड्स्ट्री के मशहूर म्यूजिक कंपोसर और सिंगर विशाल ददलानी ने रीमिक्स करने कंपोजर्स को चेतावनी दे दी है। विशाल ने ट्विटर पर नोट लिखा कि अगर उनके गानों को रीमिक्स किया गया तो वे कानूनी कार्रवाई करेंगे। फिलहाल विशाल सिंगिंग रियालिटी शो "इंडियन आइडल 11" में जज की भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में नेहा कक्कर के साथ हुई किस कंट्रोवर्सी पर प्रतिक्रिया देते नजर आए थे।

साकी साकी गाने पर हुए नाराज
इस साल रिलीज हुई"बाटला हाउस" में विशाल-शेखर के गाने साकी साकी का रीमिक्स वर्जन पेश किया गया था। इस बात से नाराज विशाल ने संगीतकारों को वार्निंगनोट लिखा है। अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर हैंडल पर उन्होंने लिखा कि "चेतावनी। बिना इजाजत के विशाल-शेखर के गानों को रीमिक्श ना करें। खासतौर से वो संगीतकार जो ऐसा कर रहे हैं। अगर ऐसा किया गया तो मैं कानूनी कार्रवाई करूंगा।"

विशाल ने आगे कहा कि मैंने सुना है दस बहाने, देसी गर्ल, सजनाजी वारी वारी और कई अन्य गानें रीमिक्स किए जाने हैं। जाओ खुद के गाने बनाओ। इससे पहले पंजाबी संगीतकार डॉ जीयुस भी बादशाह को बिना अनुमति के गाने रीमिक्स करने के कारण लताड़ लगा चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Vishal Dadlani told the musicians - I will do the case if you remix our song without permission


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NvpHHH

Comments

Popular posts from this blog

Mrunal Thakur issues heartfelt apology over resurfaced Bipasha Basu comment: “I truly wish I had chosen my words differently”

EXCLUSIVE: Ishq Vishk Rebound is the SHORTEST Bollywood film in recent times; CBFC blurs middle finger visuals in Rohit Saraf-starrer

EXCLUSIVE: No cuts, no ‘A’ rating - Kajol-starrer Maa is a RARE horror film to be awarded with a U/A certificate