पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर प्रोजेक्ट शक्ति के तहत 20 गांवों में एड्स जागरुकता को बढ़ावा देंगी

बॉलीवुड डेस्क.मानुषी छिल्लर सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी राय रखतीं रहीं हैं। 2017 में मिस वर्ल्ड जीतने के बादउन्होंने भारत में महिलाओं की मासिक धर्म स्वच्छता में सुधार लाने के उद्देश्य से एक गैर-लाभकारी संगठन, प्रोजेक्ट शक्ति की न सिर्फ कल्पना की बल्कि उसे स्थापित भी किया।विश्व एड्स दिवस के मौके पर, मानुषी भारत के20 गांवों की ग्रामीण महिलाओं के बीच एड्स जागरुकता कार्यक्रम की शुरुआत कर प्रोजेक्ट शक्ति के कार्यों का विस्तार कर रही है। सामुदायिक जागरुकता के माध्यम से एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 1 दिसंबर सेइस पहल की शुरुआत हुई।

पहले किया मेन्स्ट्रुएशन के लिए अवेयर :मानुषी भारत के 20 से अधिक गांवों में महिलाओं के लिए लगातार स्वच्छता का संदेश फैलाने का काम करती रहीहैं। आज, यह ऑर्गेनाइजेशन महिलाओं के बीच मुफ्त सैनिटरी पैड प्रदान करने के साथ ही समुदाय की महिलाओं को जीविकोपार्जन के लिए सक्षम बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर भी बना रहा है।

लगातार कोशिश कर रही हूं :मानुषी ने खास तौर पर कहा-'महिलाओं में एड्स के प्रति जागरूकता, 'प्रोजेक्ट शक्ति' के मुख्य कार्योंमें से एक होगी, क्योंकि मुझे लगता है कि जागरुकता कार्यक्रमों की कमी के कारण हमारे देश की महिलाओं पर खतरा मंडरा रहा है। हम भारत भर में सैकड़ों महिलाओं के साथ काम करते हैं और हम उन्हें एड्स जागरुकता के प्रति शिक्षित करना चाहते हैं, ताकि वे अपने समुदायों में इस महत्वपूर्ण संदेश को फैला सकें। वे कहतीहैं कि हमारे देश के लिए एड्स से लड़ना नितांत आवश्यक है और इस दिशा में मैं अपनी ओर से थोड़ी कोशिश कर रही हूं।

ऐसा है प्रोजेक्ट शक्ति का काम : प्रोजेक्ट शक्ति पर विस्तार से चर्चा करते हुए मानुषी कहती हैं, 'सामाजिक बदलाव लाने के उद्देश्य से 3 साल पहले मैंने इसकी शुरुआत की थी। हम भारत में 12 राज्यों (अफ्रीकी महाद्वीप में भी विस्तार हो रहा है) में काम कर रहे हैं, जहां हमारे पास प्राकृतिक फाइबर से सेनेटरी पैड का उत्पादन करने वाली मशीनें हैं। हम अपने समाज की महिलाओं को रोजगार देते हैं और उन्हें सशक्त बनाते हैं। मुझे ऐसा लगता है कि आप लोगों की मदद कर सकते हैं और आप उनके लिए कुछ प्रदान कर सकते हैं, लेकिन उन्हें कौशल प्रदान करना और उन्हें वास्तव में खुद के लिए प्रेरित करने का साधन देना ही प्रोजेक्ट शक्ति है।

पृथ्वीराज से कर रही हैंडेब्यू :बात मानुषी की करें तो इन दिनों वे अक्षय कुमार के साथ अपनी पहली फिल्म 'पृथ्वीराज' की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। वे फिल्म में रानी संयोगिता के रोल में नजर आएंगी। पृथ्वीराज अगले साल 2020 में दिवाली पर रिलीज होगी। जिसका निर्देशन डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी कर रहे हैं। इसके अलावा मानुषी ने अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनने वाले वेब शो 'तांडव' के लिए लुक टेस्ट दिया है। इस शो के लिए सैफ अली खान पहले से ही लीड एक्टर के तौर पर फाइनल हो चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मानुषी पहले से ही गांवों में जाकर प्रोजेक्ट शक्ति के साथ सेनेटरी नैपकिन्स का प्रयोग करने की जागरुकता फैला रही हैं


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2rLfz64

Comments

Popular posts from this blog

Mrunal Thakur issues heartfelt apology over resurfaced Bipasha Basu comment: “I truly wish I had chosen my words differently”

EXCLUSIVE: Ishq Vishk Rebound is the SHORTEST Bollywood film in recent times; CBFC blurs middle finger visuals in Rohit Saraf-starrer

EXCLUSIVE: No cuts, no ‘A’ rating - Kajol-starrer Maa is a RARE horror film to be awarded with a U/A certificate