प्रियंका को फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी पर मिली खुशखबरी, 'माराकेच' में सम्मानित की जाने वाली पहली भारतीय

बॉलीवुड डेस्क.वेडिंगएनिवर्सरी से पहले ही प्रियंका चोपड़ा को एक बड़ी खुशखबरी मिली। माराकेच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ने उनकी उपलब्धियों को सेलिब्रेट करते हुए उनको सम्मानित करने की घोषणा की है। उनको यह ट्रिब्यूट ऐतिहासिक स्थल जेमा एल फना स्क्वायर में दिया जाएगा। यह पहला मौका है जब किसी इंडियन सेलिब्रिटी को इस फेस्टिवल में व्यक्तिगत रूप से सम्मानित किया जा रहा है।

इन्हें भी मिलेगा सम्मान : प्रियंका के अलावा तीन और लोगों को सिनेमा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा, इनमें अमेरिकन निर्देशक रॉबर्ट रेडफोर्ड, वेटरन फ्रेंच फिल्ममेकर बरट्रैंड तावेर्निएर और तीन दशक से मोरक्कन सिनेमा की स्टार रहीं मूना फत्तेउ भी शामिल हैं।

सेलिब्रेशन से पहले पोस्ट किया रोमांटिक फोटो :पिछले साल एक व दो दिसम्बर को प्रियंका की शादी के प्रोग्राम लगातार दो दिनों तक चले थे। उनकी हिंदू रीति से शादी दो दिसम्बर को हुई थी। ऐसे में इस कपल द्वारा एनिवर्सरी भी दो दिसम्बर को ही मनाने की संभावना है। हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति निक के साथ यह रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Priyanka chopra got good news on First Wedding Anniversary, first Indian to be honored in 'Marrakesh'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2rF7kZs

Comments

Popular posts from this blog

Mrunal Thakur issues heartfelt apology over resurfaced Bipasha Basu comment: “I truly wish I had chosen my words differently”

EXCLUSIVE: Ishq Vishk Rebound is the SHORTEST Bollywood film in recent times; CBFC blurs middle finger visuals in Rohit Saraf-starrer

EXCLUSIVE: No cuts, no ‘A’ rating - Kajol-starrer Maa is a RARE horror film to be awarded with a U/A certificate