डी कैप्रियो ने जंगल में आग लगाने वालों को फंड देने से इनकार किया, राष्ट्रपति बोल्सोनारो ने आरोप लगाए थे

साओ पाउलो. हॉलीवुड स्टार लियोनार्ड डी क्रैपियो ने कहा है कि उसने अमेजन जंगल में आग लगाने वाले एनजीओको पैसे नहीं दिए। राष्ट्रपति बोल्सोनारो ने कैप्रियो पर संगठन को पैसे देने का आरोप लगाया था। कैप्रियो ने रविवार को इंस्टाग्राम पर लिखा कि मदद के योग्य होने के बावजूद, हमने उस संगठन को पैसे नहीं दिए जिसे जंगल में आग लगाने के मामले में निशाना बनाया गया है।अमेजन के जंगलों में बीते तीन महीनों से आग लगी है। आग बुझाने का काम सही ढंग से नहीं होने के कारण बोल्सोनारो की काफी अलोचना हुई है।

कैप्रियो ने लिखा कि मैं ब्राजील की जनतालोगों के भविष्य के लिए अमेजन को बचाने के लिए काम कर रहे लोगों की मदद के लिए प्रतिबद्ध हूं। इसमें लगे स्वदेशी समुदायों, स्थानीय सरकारों, वैज्ञानिकों, शिक्षकों और सामान्य नागरिकों की मदद करता रहूंगा। बोल्सोनारो ने शुक्रवार को फेसबुक पर लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान कहा थाकिडी कैप्रियो ब्राजील के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अभियान का हिस्सा है। वे अमेजन के जंगलों को जलाने वालों के साथ मिले हुए हैं।

पुलिस ने दमकलकर्मियों को गिरफ्तार किया था
ब्राजील पुलिस ने मंगलवार को आग बुझाने में मदद कर रहे 4 दमकलकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का आरोप था कि ये दमकलकर्मी जंगलों में आग लगा रहे थे, ताकि एक अंतरराष्ट्रीय एनजीओ को अमेजन में आग बुझाने के नाम पर फंड्स दिलाए जा सकें। जनता के विरोध प्रदर्शन के बाद दमकलकर्मियों को छोड़ दिया गया। बोल्सोनारो के बेटे एडुअर्डो ने भी ट्वीट कर कैप्रियो पर आरोप लगाए थे। एडुअर्डो ने कहा था कि दमकलकर्मी जिस एनजीओ के लिए काम कर रहे थे, उसे कैप्रियो की मदद मिल रही है। हॉलीवुड स्टारने आग लगवाने वाले एनजीओ को 3 लाख डॉलर (2.15 करोड़ रुपए) दान में दिए।

क्या है लियोनार्डो डी कैप्रियो के फंड्स मुहैया कराने की सच्चाई?
लियोनार्डो ने अमेजन में आग भड़कने के बाद अपनी संस्था अर्थ अलायंस के जरिए स्थानीय समूहों को 50 लाख डॉलर (करीब 46 करोड़ रुपए) मुहैया कराने की योजना रखी। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट पर जनता से आग बुझाने में मदद की अपील भी की थी। उनके अलावा ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बोल्सोनारो को आग बुझाने के लिए मदद की पेशकश की थी। हालांकि, बोलसोनारो ने मैक्रों का मजाक उड़ाकर मदद ठुकरा दी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हॉलीवुड स्टार लियोनार्ड डी क्रैपियो। (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2rKLWSM

Comments

Popular posts from this blog

Mrunal Thakur issues heartfelt apology over resurfaced Bipasha Basu comment: “I truly wish I had chosen my words differently”

EXCLUSIVE: Ishq Vishk Rebound is the SHORTEST Bollywood film in recent times; CBFC blurs middle finger visuals in Rohit Saraf-starrer

EXCLUSIVE: No cuts, no ‘A’ rating - Kajol-starrer Maa is a RARE horror film to be awarded with a U/A certificate