सलमान ने रेपिस्ट्स को कहा इंसान के भेष में छिपा शैतान, लिखा- हमें इनका खात्मा कर देना चाहिए

बॉलीवुड डेस्क. सलमान खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर वेटरनरी डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या पर गुस्सा जाहिर करते हुए आरोपियों को इंसान के भेष में छिपा शैतान बताया है। सलमान ने लिखा है हमें इनका खात्मा कर देना चाहिए। गौरतलब है कितेलंगानाकेरंगा रेड्‌डी जिले में 26 वर्षीयवेटरनरी डॉक्टर सेदुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। हालांकि साइबराबाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

बेटी बचाओ अभियान अकेला नरह जाए : सलमान ने लिखा है- "ये इंसान के भेष में सबसे गिरे हुए शैतान हैं।निर्भया जैसी निर्दोष महिलाओं की पीड़ा, यातना और मौत के बाद अब हमेंअपने ही आस-पास रह रहेऐसे शैतानों का खात्मा कर देनाचाहिए।इससे पहले कि कोई अन्य मासूम और उसकापरिवार इसपीड़ा और नुकसान से गुजरे इसे रोका जाए। बेटी बचाओ सिर्फ एक अभियान नहीं रह जाए।इन राक्षसों को यह बताने का समय है कि हम सभी एक साथ खड़े हैं। पीड़ितकी आत्मा को शांति मिले।"

महेश बाबू ने भी किया ट्वीट : इस मामले पर साउथ के एक्टर महेश बाबू ने भी ट्वीट किया है। महेश ने लिखा है- "दिन-ब-दिन, महीने दर महीने, साल दर साल.. कुछ नहीं बदल रहा है। समाज के रूप में हम असफल हो रहे हैं। मैं राज्य और केन्द्र सरकार से अपनी ओर से अपील करता हूं। हमें इस तरह के जघन्य अपराधों के लिए और ज्यादा सख्त कानून और कड़ी सजा की जरूरत है। पीड़ित लड़की और उसके परिवार के साथ मेरी पूरी संवेदना है। आपका दर्द असहनीय है। आइये हम सब मिलकर अपने देश की सभी महिलाओं और लड़कियों को न्याय दिलाएं ...आइये भारत को सुरक्षित बनाएं !!"

पकड़े गए हैं आरोपी :साइबराबाद पुलिस ने चार आरोपियों, मोहम्मद आरिफ, जोल्लू शिवा, जोल्लू नवीन और चिंताकुंटा चेन्नाकेशवुलु को गिरफ्तार किया। आरिफ की उम्र 26 साल है, जबकि बाकी आरोपियों की उम्र 20 साल है। सभी की गिरफ्तारी नारायणपेट जिले से हुई। ये सभी ट्रक ड्राइवर और क्लीनर हैं, जिन्होंनेशराब पीने के बाद 7 घंटे तक डॉक्टर के साथ दरिंदगीकी थी। इसके बाद पीड़ित को शादनगर के बाहरी इलाके में जला दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
in telangana veterinary doctor rape case Salman tweeted rapists are shaitan hidden in man disguise we should destroy them


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YbgDww

Comments

Popular posts from this blog

Mrunal Thakur issues heartfelt apology over resurfaced Bipasha Basu comment: “I truly wish I had chosen my words differently”

EXCLUSIVE: Ishq Vishk Rebound is the SHORTEST Bollywood film in recent times; CBFC blurs middle finger visuals in Rohit Saraf-starrer

EXCLUSIVE: No cuts, no ‘A’ rating - Kajol-starrer Maa is a RARE horror film to be awarded with a U/A certificate