घटना से बॉलीवुड भी गुस्से में, अक्षय कुमार ने लिखा- सख्त क़ानून की जरूरत, यह सब खत्म होना चाहिए

बॉलीवुड डेस्क. गुरुवार को हैदराबाद में 26 साल की महिला वेटरनरी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या को लेकर बॉलीवुड भी गुस्से में है। सुपरस्टार अक्षय कुमार, एक्ट्रेस शबाना आजमी, रकुल प्रीत सिंह और सीरियल क्राइम पेट्रोल के होस्ट अभिनेता अनूप सोनी समेत कई सेलेब्स ने ट्विटर के जरिए डॉक्टर के लिए इंसाफ की मांग की है।

अक्षय ने लिखा- हमारी नैतिकता के टुकड़े हो रहे हैं

अक्षय ने गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा है, "चाहे वह हैदराबाद की प्रियंका रेड्डी हो, तमिलनाडु की रोजा हो या फिर रांची में लॉ स्टूडेंट का गैंगरेप हो, हम इसे समाज के नुकसान के रूप में देखते हैं। दिल दहला देने वाले निर्भया केस को 7 साल हो गए हैं, लेकिन हमारी नैतिकता के टुकड़े होते जा रहे हैं। हमें सख्त कानून की जरूरत है। यह सब खत्म होना चाहिए।"

शबाना आजमी ने अपने ट्वीट में लिखा है, "डर। क्रूरता। अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मैं उनके परिवार और समाज के कुछ तत्वों के साथ जो हो रहा है, उसके लिए दुखी हूं।"

क्राइम पेट्रोल के होस्ट अनूप सोनी ने लिखा है, "हमने फिर एक बेटी, बहन और दोस्त को खो दिया। मैं जानता हूं कि इसके लिए मुझे ढेर सारा ज्ञान मिलने वाला है। लेकिन इस तरह के अपराध के लिए सिर्फ मृत्युदंड होना चाहिए। जब तक सजा सख्त से सख्त नहीं होगी, हम नहीं सुधरेंगे। हमारा समाज इसी तरह का बन चुका है।"

रकुल प्रीत ने लिखा है, "मुझे तो समझ भी नहीं आ रहा कि प्रियंका रेड्डी वाली घटना पर क्या प्रतिक्रिया दूं। यह लोगों के मन में भय पैदा करने का समय है, ताकि वे इस तरह के भयावह अपराध के बारे में सोचने की भी हिम्मत न सकें।"

यह है मामला

बुधवार रात हैदराबाद के बाहरी इलाके से घर लौटते समय स्कूटर पंक्चर होने के बाद लापता हुई 27 साल की डॉक्टर का गुरुवार को जला हुआ शव शमशाबाद की एक पुलिया के नीचे मिला था। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि हत्या से पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम मोहम्मद आरिफ, जोलू नवीन, चिंताकुंता और जोलू शिवा हैं।

पुलिस को संदेह है कि बाहरी इलाके शमशाबाद में टोंडुपल्ली टोल प्लाजा के पास युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। फिर हत्या कर उसके शव को 25 किमी दूर रंगा रेड्डी जिले के चटनपल्ली पुल पर पेट्रोल छिड़ककर जला दिया गया। पुलिस ने यह भी बताया कि स्कूटर साजिश के तहत पंक्चर किया गया था, ताकि डॉक्टर मदद मांगे और आरोपी घटना को अंजाम दे सकें।

इन सेलेब्स ने भी जाहिर किया रोष

स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट में लिखा है, "अभी-अभी प्रियंका रेड्डी के भयावह गैंगरेप केस के बारे में पढ़ा। स्तब्ध और हैरान हूं कि हमारे समाज में क्रूरता जारी है। हमारी मानवता की बजाय हमें धार्मिक पंथ विभाजन एकजुट कर रहा है। ऐसा लगता है कि हमें कुरूपता एकजुट कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Veterinary Doctor Gangrape And Murder Case: Akshay Kumar And Other Bollywood Celebs Shows Anger


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OAbStd

Comments

Popular posts from this blog

Mrunal Thakur issues heartfelt apology over resurfaced Bipasha Basu comment: “I truly wish I had chosen my words differently”

EXCLUSIVE: Ishq Vishk Rebound is the SHORTEST Bollywood film in recent times; CBFC blurs middle finger visuals in Rohit Saraf-starrer

EXCLUSIVE: No cuts, no ‘A’ rating - Kajol-starrer Maa is a RARE horror film to be awarded with a U/A certificate