भूमि पेडणेकर बोलीं- आज के दौर में जरूरी नहीं कि 'वो' कोई इंसान ही हो, फोन भी हो सकता है

बॉलीवुड डेस्क. अपकमिंग फिल्म 'पति पत्नी और वो' के प्रमोशन में व्यस्त भूमि पेडणेकर और अनन्या पांडे ने एक बातचीत के दौरान रिलेशनशिप को लेकर अपने विचार शेयर किए। एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में भूमि ने कहा कि आज रिश्ते की परिभाषा पूरी तरह बदल चुकी है। वे कहती हैं, "जरूरी नहीं कि आज के दौर में 'वो' कोई इंसान ही हो।फोन भी हो सकता है।"

'जरूरी नहीं पति दूसरी औरत के लिए बाहर जाए'

भूमि आगे कहती हैं, "यह जरूरी नहीं कि पति किसी दूसरी औरत के लालच में ही बाहर जाए। वह पत्नी के साथ चल रहे मतभेदों के कारण भी जा सकता है। पहले की तुलना में आज महिला और पुरुष का रिश्ता ज्यादा एक्सेप्टिंग है।"

रिश्ते पूरी तरह बदल चुके हैं : अनन्या

अनन्या ने इस बातचीत में कहा, "रिश्ते पूरी तरह बदल चुके हैं। अब वे पहले जैसे टिपिकल नहीं रहे हैं। लोग अलग-अलग चीजों को आजमाने के लिए तैयार हैं। अब कपल एक-दूसरे की परवाह करते हैं। उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि समाज क्या सोचता है?"

6 दिसंबर को रिलीज हो रही फिल्म

मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी 'पति पत्नी और वो' 6 दिसंबर को रिलीज हो रही है। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बेस्ड इस फिल्म में भूमि और अनन्या के अलावा कार्तिक आर्यन लीड रोल में हैं। सपोर्टिंग कास्ट में अपारशक्ति खुराना भी दिखाई देंगे। कृति सेनन का फिल्म में कैमियो है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pati Patni Aur Woh: Bhumi Pednekar And Ananya Pandey Talks About Relationships


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2rJ6ASY

Comments

Popular posts from this blog

Mrunal Thakur issues heartfelt apology over resurfaced Bipasha Basu comment: “I truly wish I had chosen my words differently”

EXCLUSIVE: Ishq Vishk Rebound is the SHORTEST Bollywood film in recent times; CBFC blurs middle finger visuals in Rohit Saraf-starrer

EXCLUSIVE: No cuts, no ‘A’ rating - Kajol-starrer Maa is a RARE horror film to be awarded with a U/A certificate