रणवीर सिंह से बॉन्डिंग पर बोले अर्जुन कपूर, 'मैं दीपिका से कहता हूं, मैं आपकी सौतन हूं'

बॉलीवुड डेस्क. रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर की दोस्ती जगजाहिर है। 'गुंडे' में एक साथ काम कर चुके दोनों स्टार्स एक-दूसरे के साथ बेहतरीन बॉन्डिंग शेयर करते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने रणवीर से अपनी दोस्ती पर काफी दिलचस्प बातें कही हैं। अर्जुन ने कहा-वह (रणवीर) मेरी डबिंग के बीच में पहुंच जाते हैं। मुझे वाइस मैसेजेस भेजते हैं, मेरे गाने देखने के बाद मुझे गाल पर किस करते हैं। हमारा रिश्ता अनोखा है। मैं दीपिका को कई बार कहता हूं कि मैं आपकी सौतन हूं।

'पानीपत' में दिखेंगे अर्जुन: अर्जुन इन दिनों अपनी आनेवाली फिल्म 'पानीपत' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह सदाशिव राव के किरदार में हैं जो कि मराठा योद्धा थे। फिल्म की तुलना रणवीर सिंह की फिल्म बाजीराव मस्तानी से हो रही है। साथ ही अर्जुन की तुलना रणवीर से की जा रही है। इस बारे में अर्जुन ने कहा, ''मैं रणवीर के काम की बहुत इज्जत करता हूं लेकिन 'पानीपत' के लिए मैंने रणवीर से सलाह नहीं ली क्योंकि बाजीराव और सदाशिव दोनों ही अलग तरह के किरदार हैं।'' फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी। इसके डायरेक्टर आशुतोष गोवारीकर हैं। अर्जुन के अलावा फिल्म में कृति सैनन और संजय दत्त भी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Arjun Kapoor on bonding with Ranveer Singh, 'I tell Deepika, I am your son'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OC1NM9

Comments

Popular posts from this blog

Mrunal Thakur issues heartfelt apology over resurfaced Bipasha Basu comment: “I truly wish I had chosen my words differently”

EXCLUSIVE: Ishq Vishk Rebound is the SHORTEST Bollywood film in recent times; CBFC blurs middle finger visuals in Rohit Saraf-starrer

EXCLUSIVE: No cuts, no ‘A’ rating - Kajol-starrer Maa is a RARE horror film to be awarded with a U/A certificate