मानुषी छिल्लर से अहान शेट्टी तक, 2020 में डेब्यू करेंगे ये 6 नए चेहरे

बॉलीवुड डेस्क. बॉलीवुड हर साल यंग टैलेंट को मौका देता है। 2019 में भी कई नए चेहरों ने बॉलीवुड में एंट्री की और ये सिलसिला 2020 में भी जारी रहेगा। 2020 में भी कई ऐसे नए चेहरे हैं जो सिल्वर स्क्रीन पर अपनी चमक बिखेरेंगे। इनमें स्टारकिड्स से लेकर साउथ के बड़े नाम भी शामिल हैं जो पहली बार बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगे।

1) मानुषी छिल्लर

2017 में मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीतने के बाद से ही मानुषी के बॉलीवुड में एंट्री करने की खबरें लगातार उड़ रही थीं जो कि नवंबर 2019 में सच साबित हुईं। मानुषी फिल्म पृथ्वीराज चौहान से डेब्यू करेंगी जिसमें वह अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आएंगी। मानुषी इस फिल्म में संयोगिता के किरदार में दिखेंगी। यह फिल्म दिवाली 2020 के आसपास रिलीज होगी।

2) शालिनी पांडे
तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की सक्सेस का सारा क्रेडिट विजय देवारकोंडा ले उड़े और फिल्म में प्रीति का किरदार निभाने वाली शालिनी पांडे को ज्यादा नोटिस नहीं किया गया। लेकिन कुछ तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम करने के बाद शालिनी को बॉलीवुड में भी ब्रेक मिल गया है। वह रणवीर सिंह के साथ जयेश भाई जोरदार में नजर आएंगी।

3) क्रिस्टल डिसूजा
'एक हजारों में मेरी बहना है', 'एक नई पहचान' जैसे टेलीविजन शोज और 'फितरत' वेब सीरीज में काम कर चुकीं क्रिस्टल 2020 में अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। वह अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी स्टारर 'चेहरे' में नजर आएंगी। क्रिस्टल को पिछले काफी समय से फिल्मों के ऑफर मिल रहे थे लेकिन उन्होंने अपने डेब्यू के लिए 'चेहरे' को चुना। क्रिस्टल सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर सेलिब्रिटी हैं और उनके इन्स्टाग्राम पर तकरीबन 5.7 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

4) आलिया फर्नीचरवाला

पूजा बेदी की बेटी आलिया सैफ अली खान स्टारर 'जवानी जानेमन' से डेब्यू करेंगी। इस फिल्म में वह सैफ की बेटी के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म के डायरेक्टर नितिन कक्कड़ हैं और इसमें तब्बू भी नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स फिल्म में आलिया की परफॉरमेंस से इतने खुश हैं कि उन्होंने उनके साथ तीन फिल्मों की डील साइन कर ली है। जवानी जानेमन फरवरी 2020 में रिलीज होगी।

5) अहान शेट्टी

साजिद नाडियाडवाला भी सुनील शेट्‌टी के बेटे अहान को 2020में लॉन्च करने जा रहे हैं। साजिद ने ही सुनील शेट्‌टी को भी 1993 में वक्त हमारा है में ब्रेक दिया था। साजिद तेलुगू फिल्म RX100 की हिंदी रीमेक से अहान को लॉन्च करेंगे, फिल्म मई में रिलीज होगी।

6) कीर्ति सुरेश

66वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में फिल्म 'महानती' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली कीर्ति भी बॉलीवुड में डेब्यू करती दिखेंगी। वह फिल्म 'मैदान' से बॉलीवुड में कदम रखेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
these six new faces will debut in bollywood in 2020
these six new faces will debut in bollywood in 2020
these six new faces will debut in bollywood in 2020
these six new faces will debut in bollywood in 2020
these six new faces will debut in bollywood in 2020
these six new faces will debut in bollywood in 2020


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35b5IVu

Comments

Popular posts from this blog

Mrunal Thakur issues heartfelt apology over resurfaced Bipasha Basu comment: “I truly wish I had chosen my words differently”

EXCLUSIVE: Ishq Vishk Rebound is the SHORTEST Bollywood film in recent times; CBFC blurs middle finger visuals in Rohit Saraf-starrer

EXCLUSIVE: No cuts, no ‘A’ rating - Kajol-starrer Maa is a RARE horror film to be awarded with a U/A certificate