बहन कृष्णा ने शेयर कीं ब्वॉयफ्रेंड इबन के साथ रोमांटिक तस्वीरें, टाइगर श्रॉफ ने दिया रिएक्शन

बॉलीवुड डेस्क. जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ इन दिनों ब्वॉयफ्रेंड इबन हायम्स के साथ वेकेशन पर हैं। वेकेशन की तस्वीरें कृष्णा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तस्वीरों में कृष्णा का रोमांटिक अंदाज सामने आया है। कभी वह इबन को किस करते हुए तो कभी उन्हें गले लगाते हुए दिखाई दे रही हैं। कृष्णा ने यह तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, मुझे हमेशा हंसाते हो, तुम्हें पाकर बेहद खुश हूं मेरे बेस्ट फ्रेंड, इस साल से प्यार हो गया। @ebanhyams

कृष्णा की तस्वीरों पर टाइगर ने किया कमेंट: कृष्णा की वायरल तस्वीरों पर भाई टाइगर ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा-इबन, Poor Guy। वहीं अश्मित पटेल, एली अवराम, फराह खान अली ने दोनों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कृष्णा के शरीर पर बने टैटू की भी तारीफ की है। इबन की बात करें तो वह कभी इजराइल तो कभी ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में रहते हैं। वह इंडियन,ब्रिटिश, फ्रेंच और अर्मेनियन मूल के हैं। वह बास्केटबॉल प्लेयर हैं और म्यूजिक से भी उन्हें काफी लगाव है।

पर्दे के पीछे काम कर रहीं कृष्णा: 26 साल की कृष्णा ट्रांसजेंडर कम्युनिटी पर एक डॉक्युमेंट्री डायरेक्ट कर चुकी हैं, जिसे उन्होंने खुद शूट किया था। एक एंटरटेनमेंट साइट को दिए इंटरव्यू में कृष्णा ने अपने करियर के बारे में बताया था, "पहले तो मैं बॉलीवुड में आने का सोचती थी लेकिन बाद में मुझे लगा कि मैं इससे ज्यादा अच्छाकर सकती हूं। मैं बॉलीवुड का भी अनुभव लेना चाहती थी इसलिए मैंने 'मुन्ना माइकल' के मेकर्स के साथ काम किया।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sister Krishna shares romantic photos with boyfriend eban, Tiger Shroff reacts
Sister Krishna shares romantic photos with boyfriend eban, Tiger Shroff reacts
Sister Krishna shares romantic photos with boyfriend eban, Tiger Shroff reacts
Sister Krishna shares romantic photos with boyfriend eban, Tiger Shroff reacts
Sister Krishna shares romantic photos with boyfriend eban, Tiger Shroff reacts


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36heW3J

Comments

Popular posts from this blog

Mrunal Thakur issues heartfelt apology over resurfaced Bipasha Basu comment: “I truly wish I had chosen my words differently”

EXCLUSIVE: Ishq Vishk Rebound is the SHORTEST Bollywood film in recent times; CBFC blurs middle finger visuals in Rohit Saraf-starrer

EXCLUSIVE: No cuts, no ‘A’ rating - Kajol-starrer Maa is a RARE horror film to be awarded with a U/A certificate