शाहरुख की कमाई बिना फिल्मों के 122% बढ़ी, एक साल में पढ़ चुके हैं 20-25 स्क्रिप्ट्स

बॉलीवुड डेस्क.अमित कर्ण/मनीष भल्ला. दिसंबर 2018 के बाद से बॉलीवुड स्टार शाहरुख की कोई फिल्म नहीं आई है। लेकिन कमाई की बात करें तो उनकी कमाई 122 फीसदी बढ़ी है। फोर्ब्स के अनुसार 2018 में उनकी कमाई 56 करोड़ रुपए थी, जो 2019 में 124 करोड़ रु. हो गई। हालांकि जो शाहरुख पहले विज्ञापन के भी किंग थे, उन्हें अब क्रिकेटर विराट कोहली, अभिनेता रणवीर सिंह जैसे सितारों से कड़ी टक्कर मिल रही है।

भास्कर से बात करते हुए शाहरुख के करीबियों ने बताया कि पिछले करीब एक साल में उनके पास 20 से 25 स्क्रिप्ट्स आई हैं। करीब पांच स्क्रिप्ट्स को उन्होंने जुबानी सहमति दी है। राजकुमार हिरानी, राज-डीके, अली अब्बास जफर और श्रीराम राघवन लगातार उनसे संपर्क में हैं।

निर्देशक राजकुमार हिरानी कहते हैं कि शाहरुख ने फिल्मों में कई लीक से हटकर भूमिकाएं चुनी हैं। कई बार वे पसंद की जाती हैं। कई बार नहीं। मेरे ख्याल से उनमें तो अभी बहुत सिनेमा बचा हुआ है।’फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा बताते हैं कि शाहरुख खान जुलाई में आ रही एक फिल्म में नज़र आएंगे। फिल्म में उनका स्पेशल अपीरियंस है। कोमल कहते हैं कि शाहरुख की अगली फिल्म 2021 में आ सकती है। यह राजकुमार हिरानी के साथ होगी। हालांकि शाहरुख या उनकी टीम ने खुद किसी फिल्म की घोषणा अब तक नहीं की है।

ब्रैंड वैल्यू2017 में विराट से पिछड़े, अब 5वें स्थान पर

  • 2017 में डफ एंड फेल्प्स की सेलिब्रिटी ब्रैंड वैल्यूज रैंकिंग में विराट ने शाहरुख को पछाड़ा। इस वर्ष 144 मिलियन डॉलर की ब्रैंड वैल्यू के साथ विराट टॉप पर रहे। शाहरुख 106 मिलियन डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर थे।
  • 2018 में शाहरुख की रैंकिंग घटी और वे 60.7 मिलियन डॉलर की ब्रैंड वैल्यू के साथ पांचवे पायदान पर आ गए। वहीं 2019 में शाहरुख की ब्रैंड वैल्यू 66.1 मिलियन डॉलर रही। रैंकिंग पांचवी ही रही।

ऐसा रहा शाहरुख का बीता वर्ष

ब्रैंड एंडोर्समेंट में अब 8वें पायदान पर

  • 15 ब्रैंड के साथ जुड़े 2019 में। आईसीआईसीआई, बायजूज, बिग बास्केट, टैग ह्यूअर, लक्स आदि।
  • 21 ब्रैंड बचे थे 2017 में इस समय शाहरुख के पास।
  • 39 ब्रैंड्स थे 2008 में शाहरुख के पास, जो किसी भी एक्टर के द्वारा देश में सर्वाधिक हैं।
अब ब्रैंड एंडोर्समेंट में ये हैं सुपर सितारे
सितारे कुल ब्रैंड
विराट कोहली 30
रणवीर सिंह 29
अक्षय कुमार 26
दीपिका पादुकोण 17
आयुष्मान खुराना 17
टाइगर श्रॉफ 16
कार्तिक आर्यन 16
शाहरुख खान 15
दिशा पाटनी 15

स्रोत- डफ एंड फेल्प्स एनालिसिस टीएएम मीडिया रिसर्च (ब्रैंड 2019)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shahrukh Khan: Shahrukh earnings increased| virat kohli brand value


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2I5atqo

Comments

Popular posts from this blog

REVEALED: In Ganga Ram, Salman Khan to play a character named Ganga, Sanjay Dutt to essay the role of Ram

Mrunal Thakur issues heartfelt apology over resurfaced Bipasha Basu comment: “I truly wish I had chosen my words differently”