‘स्टेप अप2’ फेम रॉबर्ट हॉफमैन इंडिया टूर पर, कैंसर पीड़ित बच्चों के साथ डांस

हॉलीवु़ड डेस्क. एक्टर और कोरियोग्राफर रॉबर्ट हॉफमैन इंडिया टूर पर हैं। रॉबर्ट ने कैंसर पीड़ित बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़िता बच्चों से हुई इस मुलाकात को बेहद खास बताया। उन्होंने बताया कि वे भारत में एक म्यूजिक वीडियो शूट करने वाले हैं। ‘स्टेप अप2: द स्ट्रीट्स’, ‘शी इज द मैन’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके रॉबर्ट जाने माने डांसर भी हैं।

उन्होंने बताया, मैं डांसिंग के लिए हमेशा बहुत उत्साहित रहता हूं। खासतौर से उन लोगों के साथ जो अपने जीवन के सबसे गंभीर दौर में हैं। उन्होंने बताया कि अगर मैं दूसरी चीजों से उनका ध्यान भटकाने के लिए कुछ भी कर सकता हूं, तो यह काफी अच्छा है। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मुझे आज यह मौका मिला।

बताया भारत में क्या है पसंद


हॉफमैन बीते हफ्ते से भारत में हैं। उन्होंने बताया कि, मुझे सबसे दिलचस्प चीज जो लगी वो है यहां के लोगों का उथल-पुथल जीवन को संभालने का तरीका। उन्होंने बताया कि वे ब्लो मीडिया के साथ एक म्यूजिक वीडियो शूट करने वाले हैं। फिलहाल वे मुंबई और दिल्ली में एक डांस क्लास में शामिल होंगे, इसके बाद वे यूरोप का रुख करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
'Step Up 2' fame Robert Hoffman on India tour| dancing with cancer affected children


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IbKq0B

Comments

Popular posts from this blog

Mrunal Thakur issues heartfelt apology over resurfaced Bipasha Basu comment: “I truly wish I had chosen my words differently”

EXCLUSIVE: Ishq Vishk Rebound is the SHORTEST Bollywood film in recent times; CBFC blurs middle finger visuals in Rohit Saraf-starrer

EXCLUSIVE: No cuts, no ‘A’ rating - Kajol-starrer Maa is a RARE horror film to be awarded with a U/A certificate