श्रुति हासन ने कहा- 'हां मैंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई पर मैं इसके लिए शर्मिंदा नहीं हूं'

बॉलीवुड डेस्क. श्रुति हासन उन अभिनेत्रियों में से हैं जो बॉडी शेमिंग से हार नहीं मानती हैं। हाल ही में उन्होंने बॉडी शेमिंग करने वालों के लिए लंबी चौड़ी पोस्ट लिखकर यह बात भी कुबूल की है कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है और इसे लेकर उनके मन में कोई शर्मिंदगी नहीं है।

मेरी लाइफ है मेरा चेहरा है

श्रुति ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, ''मैं लोगों के विचारों के हिसाब से नहीं चलती जो कभी यह कमेंट करते हैं कि मैं बहुत मोटी दिखती हूं तो कभी उन्हें लगता है कि मैं बहुत पतली हूं। कोई भी फेमस या साधारण व्यक्ति इस पोजिशन पर नहीं कि वह दूसरे को जज कर सके और यह सही भी नहीं। मैं यह बताकर बेहद खुश हूं कि यह मेरी लाइफ है, मेरा चेहरा है और हां मैंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है जिसके लिए मुझे बिल्कुल शर्मिंदगी महसूस नहीं होती। क्या मैं इसे प्रमोट करती हूं? नहीं मैं इसके खिलाफ हूं? नहीं- बस इतनी सी बात है कि मैंने इस तरह से जीना चुना है। हम अपने और बाकियों के साथ सबसे बड़ा फेवर बस इतना कर सकते हैं कि हम अपने शरीर और मन के बदलावों को कुबूलना शुरू करें।''



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shruti Haasan Says This Is My Life, My Face : Wrote I am not ashamed to admit. Do I promote it? No. Am I against it? No. It's just how I choose to live.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32FZe1g

Comments

Popular posts from this blog

Mrunal Thakur issues heartfelt apology over resurfaced Bipasha Basu comment: “I truly wish I had chosen my words differently”

EXCLUSIVE: Ishq Vishk Rebound is the SHORTEST Bollywood film in recent times; CBFC blurs middle finger visuals in Rohit Saraf-starrer

EXCLUSIVE: No cuts, no ‘A’ rating - Kajol-starrer Maa is a RARE horror film to be awarded with a U/A certificate