लाडले रहे हैं ऋषि कपूर उर्फ चिंटू, दादा पृथ्वीराज कपूर से लेकर बेटे रणबीर तक ऐसा है कपूर खानदान

बॉलीवुड के वेटरन एक्टर ऋषि कपूर ने बुधवार सुबह मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में अंतिम सांसे ली हैं। ऋषि कपूर सिर्फ फैंस के ही नहीं अपने परिवार के भी लाडले रहे हैं। उनके दादा पृथ्वीराज कपूर से लेकर पिता राज कपूर ने इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बड़ा योगदान दिया है। आइए जानते हैं कपूर खानदान के सदस्यों के बारें में।

4 सितम्बर 1952 में ऋषि कपूर ने राज कपूर और कृष्णा राज कपूर के घर जन्म लिया था। उनके तीन बेटे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर हैं और दो बेटियां रीमा जैन और नीतू नंदा हैं। ऋषि सभी भाई बहनों में दूसरे सबसे बड़े थे। वहीं स्वर्गीय एक्टर शम्मी कपूर और शशि कपूर ऋषि के अंकल थे। पिता, दादा और अंकल ने ऋषि कपूर के बॉलीवुड डेब्यू से पहले अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ते हुए बॉलीवुड में बड़ा मुकाम हासिल किया था। इसके बाद ऋषि ने पिता की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एक्टिंग की दुनिया मे कदम रखा। उन्होंने 1973 में आई फिल्म 'बॉबी' से लीड रोल निभाते हुए बॉलीवुड डेब्यू किया था।

कपूर खानदान- रणधीर-बबीता, ऋषि- नीतू, शशि कपूर, करीना कपूर।

आरके स्टूडियो में हुई थी ऋषि-नीतू की ग्रेंड वेडिंग

ऋषि कपूर ने साल 1980 में एक्ट्रेस नीतू सिंह से शादी की थी। शादी से पहले दोनों 15 फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। दोनों की ग्रेंड वेडिंग सेरेमनी चैम्बूर के बॉम्बे प्रेसिडेंसी गोल्फ क्लब में हुई और रिसेप्शन आरके स्टूडियो में। उनकी शादी में फिल्म इंडस्ट्री के लगभग सभी सितारे मौजूद थे। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे रिद्धिमा और रणबीर कपूर हैं। जहां रणबीर कपूर आज बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर हैं वहीं रिद्धिमा कपूर इंडस्ट्री की बेहतरीन डिजाइनर हैं।

ऋषि कपूर पत्नी नीतू सिंह के साथ।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rishi Kapoor aka Chintu is a darling; from grandfather Prithviraj Kapoor to his son Ranbir, know about Kapoor family


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Skek8E

Comments

Popular posts from this blog

Mrunal Thakur issues heartfelt apology over resurfaced Bipasha Basu comment: “I truly wish I had chosen my words differently”

EXCLUSIVE: Ishq Vishk Rebound is the SHORTEST Bollywood film in recent times; CBFC blurs middle finger visuals in Rohit Saraf-starrer