इंस्टाग्राम पर रकुलप्रीत के फॉलोअर्स की संख्या 14 मिलियन के पार, एक्ट्रेस बोली- फोटोग्राफी एक कहानी है...

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, जिसके चलते यहां उनकी पॉपुलैरिटी भी लगातार बढ़ रही है। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 1 करोड़ 40 लाख (14 मिलियन) के पार पहुंच गई है। इस मौके पर उन्होंने तरह-तरह के पोज देते हुए अपने फोटोज शेयर किए और फैंस को ढेर सारा प्यार दिया।

अपनी पोस्ट में रकुल ने लिखा, 'फोटोग्राफी एक ऐसी कहानी है जिसे शब्दों में पिरोने में कोई भी असफल हो सकता है। स्पष्ट रूप से मैं भी इसे शब्दों में नहीं कह सकती कि मैं अपने इंस्टा परिवार के प्रति कितनी आभारी हूं जो 14 मिलियन से भी ज्यादा बढ़ चुका है। इसलिए मेरे तरह-तरह के मूड, जब मैं बहुत खुश हूं और आप सभी को ढेर सारा प्यार और सकारात्मकता भेज रही हूं। #होमपोजर#देसीवाइब्स'

पिछली पोस्ट में बताया था रंगों का महत्व

इससे पिछली पोस्ट में रकुल ने अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'रंग सबकुछ हैं, काला और सफेद कुछ ज्यादा है....'

##

पेटा इंडिया के अभियान से जुड़ीं रकुल

इससे पहले उन्होंने पेटा इंडिया के साथ एक अभियान का हिस्सा बनने पर खुद को बेहद एक्साइटेड बताया था। उन्होंने बताया कि ये कैम्पेन विश्व पर्यावरण दिवस के लिए है, जो जल्द ही सामने आएगा। इसके लिए उन्होंने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें वे पेटा इंडिया की टीशर्ट पहने नजर आई थीं।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर रकुल के फॉलोअर्स की संख्या 1 करोड़ 40 लाख के पार हो गई। (फोटो/वीडियो रकुल के सोशल मीडिया अकाउंट्स से साभार)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eBFe4A

Comments

Popular posts from this blog

Mrunal Thakur issues heartfelt apology over resurfaced Bipasha Basu comment: “I truly wish I had chosen my words differently”

EXCLUSIVE: Ishq Vishk Rebound is the SHORTEST Bollywood film in recent times; CBFC blurs middle finger visuals in Rohit Saraf-starrer

EXCLUSIVE: No cuts, no ‘A’ rating - Kajol-starrer Maa is a RARE horror film to be awarded with a U/A certificate