सभी चैनल और निर्माताओं को निर्देश जारी, कलाकारों और टेक्नीशियंस के मार्च 2020 तक के बकाया पेमेंट का भुगतान तुरंत करें

सिने और टीवी आर्टिस्ट ऐसोसिएशन की संस्था सिन्टा की अपील सरकार ने मान ली है। इसके तहत एक्टर्स और टेक्नीशियंस के मार्च 2020 तक के बकाया पेमेंट का भुगतान करने के निर्देश जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि इसके पहले लॉकडाउन के कारण काम न मिलने और आर्थिक तंगी के कारण कलाकारों के सुसाइड करने के मामले सामने आए थे, जिसके बाद इस मामले पर सरकार ने गंभीरता से विचार कर यह निर्णय लिया।

यह फैसला उन कलाकारों और टेक्नीशियंस के लिए बेहद सुकून भरा है जो 19 मार्च इंडस्ट्री में हुए लॉकडाउन के कारण आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं, क्योंकि ज्यादातर प्रोड्यूसर्स ने इस मुश्किल दौर में अपनी जिम्मेदारियों से मुंह फेर लिया था। काम न होने के डिप्रेशन के कारण ही प्रेक्षा मेहता जैसे कलाकार सुसाइड करने मजबूर हो गए।

CINTAA ने ट्वीट की इस सीरीज में निर्णय लेने के लिए सरकार का शुक्रिया किया है

WICE भी शूटिंग, पोस्ट प्रोडक्शन जैसे सारे कामों को लेकर अपनी अपील राज्य सरकार के पास भेज चुकी है। इतना ही नहीं लॉकडाउन के बाद शूटिंग के लिए बनाई गई 37 पन्नों की गाइडलाइन भी विचाराधीन है। गौरतलब है कि लॉकडाउन का चौथा चरण आज 31 मई को खत्म हो रहा है, लेकिन राज्य में अब तक संक्रमण के 65 हजार 168 मामले आ चुके हैं। महाराष्ट्र में अब तक 28081 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 2197 संक्रमितों की मौत हुई है।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
government passed CINTAA appeal of clearing all actors and technicians outstanding dues until March 30, 2020


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dvcfPu

Comments

Popular posts from this blog

Mrunal Thakur issues heartfelt apology over resurfaced Bipasha Basu comment: “I truly wish I had chosen my words differently”

EXCLUSIVE: Ishq Vishk Rebound is the SHORTEST Bollywood film in recent times; CBFC blurs middle finger visuals in Rohit Saraf-starrer

EXCLUSIVE: No cuts, no ‘A’ rating - Kajol-starrer Maa is a RARE horror film to be awarded with a U/A certificate