मीका से आखिरी बातचीत में सेहत को लेकर चिंतित थे वाजिद खान, दर्द भरी आवाज में कहा था- मेरे लिए दुआ करो दोस्त

दिवंगत म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान ने कुछ दिनों पहले मीका सिंह से आखिरी बार बात की थी। इसमें उन्होंने उनके जल्दी ही ठीक होने की उम्मीद जताई थी। बातचीत का ऑडियो सामने आया है, जिसमें वाजिद दर्द भरी आवाज में मीका से बार-बार उनके लिए दुआ करने के लिए कह रहे हैं। साजिद-वाजिद जोड़ी के 42 वर्षीय वाजिद का निधन रविवार देर रात मुंबई के एक अस्पताल में हुआ। वे किडनी की परेशानी से जूझ रहे थे।

'बस दुआओं की दरख्वास्त है दोस्त'
एंटरटेनमेंट वेबसाइट पीपिंगमून ने म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर के बीच की बातचीत का ऑडियो साझा किया है। इसमें वाजिद कह रहे हैं, "बहुत-बहुत शुक्रिया मीका भाई। आपका मैसेज पढ़ा, बड़ी दिल को तसल्ली हुई। खुशी हुई। बस दुआओं की दरख्वास्त है दोस्त आपसे। तबियत... अभी जरा रिकवरी में हूं। अल्लाह ने चाहा तो जल्दी ठीक हो जाऊंगा इंशाअल्लाह।"

ऑपरेशन होने के बाद भी चिंता में थे वाजिद
वाजिद के ऑडियो से स्पष्ट है कि ऑपरेशन होने के बाद भी वे अपनी सेहत को लेकर चिंतित थे। वे कह रहे हैं, "ऑपरेशन तो हो गया है। बाकी की सारी चीजें...दुआएं करो बस कि तुम्हारा भाई साथ फिर से खड़ा हो जाए...साथ में...करेंगे इंशाअल्लाह। बस दुआ में याद रखो मेरे भाई। शुक्रिया आपके लव, कंसर्न, सपोर्ट का। बहुत-बहुत शुक्रिया। बस दुआ करिए मेरे लिए। थैंकयू वैरी मच मेरे भाई।"

लॉकडाउन के कारण वाजिद से नहीं मिल सके
मीका ने एंटरटेनमेंट वेबसाइट से बातचीत में बताया, "मुझे डेथ किस वजह से हुई है, ये कन्फर्म नहीं है। अगर कोविड-19 से हुई होगी तो मैं घर से प्रे करूंगा। अन्यथा कोशिश करूंगा फ्यूनरल में जाने की। लॉकडाउन चालू हुआ है, तब से मुझे उनसे मिलने जाने को नहीं मिला।"

मीका आगे कहते हैं, "यह बहुत ही दुखद है कि उनसे मिलने जाने की बात मन में ही रह गई। बहुत बड़ा झटका है यह हमारी इंडस्ट्री के लिए।" मीका ने वाजिद के संगीत निर्देशन में 'सुलतान' में '440 वोल्ट' और 'राउडी राठौड़' में 'चिंता ता ता' जैसे गानों को आवाज दी है।

इंस्टाग्राम से भी दी श्रद्धांजलि
मीका ने इंस्टाग्राम के जरिए भी वाजिद को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कुछ फोटो साझा करते हुए लिखा है, "हम सभी के लिए बहुत दुखद खबर। बेहद टैलेंटेड म्यूजिक कंपोजर, जिन्होंने इंडस्ट्री में कई हिट सॉन्ग दिए, मेरे बड़े भाई वाजिद खान हमें छोड़ कर चले गए। अल्लाह उन्हें जन्नत अता फरमाए। उनकी आत्मा को शांति मिले। हमेशा आपको प्यार और याद करूंगा। आपका संगीत सदाबहार है...वाकई बॉलीवुड के लिए बहुत बड़ा नुकसान।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Wajid Khan Requested Mika Singh To Pray For Him In His Last Conversation With Singer


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ApJFAz

Comments

Popular posts from this blog

Mrunal Thakur issues heartfelt apology over resurfaced Bipasha Basu comment: “I truly wish I had chosen my words differently”

EXCLUSIVE: Ishq Vishk Rebound is the SHORTEST Bollywood film in recent times; CBFC blurs middle finger visuals in Rohit Saraf-starrer

EXCLUSIVE: No cuts, no ‘A’ rating - Kajol-starrer Maa is a RARE horror film to be awarded with a U/A certificate