करीना कपूर खान ने शेयर की नो मेकअप सेल्फी, काफ्तान पहने हुए खुद से ही कर रही हैं सवाल

लॉकडाउन के बाद से ही करीना कपूर अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। इस दौरान वो ज्यादा समय अपने पसंदीदा काफ्तान (ढीले कुर्ते) में ही गुजार रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इसे पहनेहुए मजेदार कैप्शन के साथ सेल्फी शेयर की है।

करीना ने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी खूबसूरत सेल्फी शेयर करते हुए खुद से सवाल-जवाब किए हैं। उन्होंने लिखा, 'क्या आपने मुझसे काफ्तान पिक्चर्स के लिए कहा था?नहीं। क्या मैंने फिर भी डाल दिया?हां'। सामने आई तस्वीर में करीना बिना मेकअप के सूरज की किरणों का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं।

##

मलाइका अरोड़ा भी करीना की राह पर

गर्मियों में करीना अपनी पसंदीदा ड्रेस काफ्तान को जमकर प्रमोट कर रही हैं जिसके चलते उनके अकाउंट पर उनकी कई तस्वीरें भी देखी जा सकती हैं। उन्हीं की राह पर बेस्ट फ्रेंड मलाइका ने भी अपने जिम वियर छोड़कर काफ्तान अपना लिए हैं। कुछ दिनों पहले ही मलाइका ने काफ्तान पहने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'करीना मैंने काफ्तान के लिए जिम वियर छोड़ दिए'।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kareena Kapoor Khan shares no makeup selfie, wearing a kaftan, questioning herself


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cidnVv

Comments

Popular posts from this blog

REVEALED: In Ganga Ram, Salman Khan to play a character named Ganga, Sanjay Dutt to essay the role of Ram

Mrunal Thakur issues heartfelt apology over resurfaced Bipasha Basu comment: “I truly wish I had chosen my words differently”