अमिताभ बच्चन बोले- इस लॉकडाउन के दौरान जितना कुछ सीखा, समझा और जाना, पूरे जीवन में नहीं सीख सका

महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किए अपने एक मैसेज में बताया कि इस लॉकडाउन समय के दौरान उन्होंने चीजों को जितना सीखा, उतना 78 सालों के अपने जीवन में नहीं सीख सके। अपने मैसेज को उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में शेयर किया।

अपनी पोस्ट में अमिताभ ने लिखा, 'इस Lockdown के काल में जितना मैंने सीखा, समझा, और जाना, उतना मैं अपने 78 वर्षों के जीवन काल में न सीख सका, न समझ सका और न ही जान सका! इस सच्चाई को व्यक्त करना, इसी सीख, समझ और जानने का परिणाम है!'

जिंदगी को बताया था दो दिन का मेला

एक दिन पहले शनिवार को उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी दो तस्वीरें मर्ज करके शेयर की थीं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, 'दो दिन का ये मेला है, दो दिन काआना है जाना है, जीवन चलते जाना है।' इसके बाद उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'गुलाबो-सिताबो' का शॉर्टफॉर्म 'गिबो-सिबो' भी लिखा था।

##

दोहराई थी पिता की लिखी कविता

इससे पहले उन्होंने अपने दोनों सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपना एक डिजिटल कैरिकेचर शेयर किया था। इसके साथ उन्होंने पिता हरिवंश राय बच्चन का लिखा शेर शेयर करते हुए लिखा, 'दुआएं मिल जाएं सब की, बस यही काफी है, ‘दवाएं तो कीमत अदा करने पर मिल ही जाती हैं,' मशहूर होने का शौक नहीं मुझे, आप मुझे पहचानते हैं बस इतना काफी है'- हरिवंश राय बच्चन।

##

12 जून को रिलीज होगी 'गुलाबो-सिताबो'

अमिताभ बच्चन जल्द ही फिल्म 'गुलाबो-सिताबो' में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आने वाले हैं। लॉकडाउन के चलते इस फिल्म को 12 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज किया जा रहा है।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमिताभ बच्चन के मुताबिक इस लॉकडाउन के दौरान उन्होंने जितना कुछ सीखा, उतना अपने पूरे जीवन में नहीं सीखा। (फोटो/वीडियो अमिताभ बच्चन के सोशल मीडिया अकाउंट्स से साभार)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yMUfkE

Comments

Popular posts from this blog

REVEALED: In Ganga Ram, Salman Khan to play a character named Ganga, Sanjay Dutt to essay the role of Ram

Mrunal Thakur issues heartfelt apology over resurfaced Bipasha Basu comment: “I truly wish I had chosen my words differently”